Biography

Father Of Indian Constitution And Some Unknown Facts About Indian Constitution In Hindi

भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान के जनक (Father Of Indian Constitution) भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी हैं। डॉ भीमराव अम्बेडकर ने ही भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। हालाँकि कुछ लोगो में थोड़ा भ्रम भी है, कुछ लोग मानते हैं कि भीमराव अम्बेडकर जी ने ही भारतीय संविधान लिखा है, जबकि उन्होंने संविधान को लिखा नहीं बल्कि उन्होंने केवल उसका मसौदा तैयार किया था, संविधान को लिखने वाले कोई दूसरे व्यक्ति थे।

Table of Contents

Toggle

भारतीय संविधान के जनक – Father Of Indian Constitution

डॉ. भीमराव अम्बेडकर (Bhimrao Ambedkar) जी जो कि एक बैरिस्टर थे और उनके पास 32 डिग्रीयां थीं। वो एक बहुत विद्वान व्यक्ति थे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने ही विश्व के कई देशों के संविधान पर शोध करके भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया। लगभग 10 देशो के संविधान पर शोध करके उन्होंने भारत के संविधान को तैयार किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए भारत रत्न के सम्मान से सुशोभित किया। हालाँकि भारत रत्न का यह सम्मान उनको बहुत समय बाद 1990 में मरणोपरांत दिया गया, जो कि हालाँकि बहुत पहले ही दे दिया जाना चाहिए था।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर – Dr. Bhimrao Ambedkar

डॉ. भीमराव अम्बेडकर का प्रारंभिक नाम भीमराव रामजी सकपाल था। इनके पिताजी का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाभाई था। इनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश की महू नगर छावनी में हुआ था क्योंकि इनके पिता भारतीय ब्रिटिश आर्मी में महू छावनी में तैनात थे। इनका परिवार मूलरूप से मराठी था। मूलरूप से ये वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के आम्बडवे गाँव के निवासी थे।

इनके मूल निवास क्षेत्र कोंकण में मूल उपनाम की जगह गाँव के नाम को ही उपनाम के तरह प्रयोग किया जाता था अतः इनका नाम भी भीमराव आम्बडवेकर लिखवाया गया। बाद में इनके एक शिक्षक ने इनका नाम भीमराव आंबेडकर कर दिया था और तब से इनका नाम भीमराव आंबेडकर हो गया। नीची जाति सम्बन्ध रखने के कारण इनको छुआछूत के कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इन्होने अपनी शिक्षा को जारी रखा। ये एक बहुत ही मेधावी छात्र थे।
आगे चलकर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद इनका नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर हो गया। इनको बाबासाहब की उपाधि भी दी गयी। ये आज़ाद भारत के प्रथम न्याय एवं विधि मंत्री बने। भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए इनको भारतीय संविधान का जनक (Father Of Indian Constitution) भी कहा जाता है।
बहुत समय तक बीमार रहने के बाद 6 दिसंबर 1956 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर का निधन हो गया।

भारतीय संविधान के कुछ तथ्य – Facts About Indian Constitution

भारतीय संविधान के कुछ ऐसे तथ्य हैं जिन पर हम लोग बहुत कम ध्यान देते हैं। आज भारतीय संविधान के इन्हीं अनछुए पहलुओं को जानते हैं।

भारतीय संविधान के लेखक – Writer Of Indian Constitution

कुछ लोगों में कन्फ्यूजन है कि भारतीय संविधान को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने ही लिखा है जो कि गलत है। भारतीय संविधान के लेखक प्रेम विहारी नारायण रायजादा हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रेम विहारी नारायण रायजादा को संविधान लिखने के लिए चुना क्योंकि ये बहुत अच्छे सुलेखक थे। इनकी लिखावट भी बहुत सुन्दर थी। प्रेम विहारी नारायण रायज़ादा ने देश के संविधान को लिखने के लिए सिर्फ 1 रूपये की फीस ली।

Father Of Indian Constitution – Signeture Of Author Prem Vihari Narayan Rayzada On Constitution

लेखक की विशेष शर्त – Special Conditions To Write The Constitution

संविधान के लेखक प्रेम विहारी नारायण रायज़ादा से जब देश के प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनकी फीस पूछी तो उन्होंने पैसा लेने के मना कर दिया और कहा कि आप फीस के रूप में मुझे सिर्फ एक रुपया ही दे दें परन्तु संविधान लिखने की मेरी एक शर्त है कि संविधान के हर पेज पर मेरा नाम आना चाहिए और संविधान के आखिरी पेज पर मेरा और मेरे दादा जी का नाम आना चाहिए। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनकी ये शर्त मान ली और संविधान के हर पेज पर नीचे की तरफ प्रेम लिखा होता है जो कि शार्ट में प्रेम नारायण विहारी रायज़ादा का ही नाम है।

भारतीय संविधान में कुल शब्द – Total Words In Indian Constitution

भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसके अंदर पूरे विश्व में सबसे ज्यादा शब्द लिखे गए हैं। भारतीय संविधान में में 146385 शब्द शामिल किये गए हैं अर्थात इतने शब्दों से मिलकर हमारा संविधान बना है। वहीँ अगर दुनिया के बाकी देशो के संविधान की बात करें जो कि लिखित संविधान हैं उनमे भारत के जितने शब्द किसी भी संविधान में नहीं है। कुछ देशों के संविधान में शामिल किये गए शब्दों की संख्या इस प्रकार है:


अमेरिका – 7762 शब्द
ब्रिटेन – 548 शब्द
चीन – 10960 शब्द
रूस – 12908 शब्द

संविधान की भाषा और फॉन्ट – Language And Font Of the Constitution

पंडित जवाहर लाल नेहरू चाहते थे कि संविधान को अंग्रेजी भाषा और इटालिक (Italic) फॉन्ट में लिखा जाये इसलिए उनकी इच्छा के अनुसार भारत के संविधान की मूल प्रति अंग्रेजी भाषा और इटैलिक फॉण्ट में ही लिखा गया है। इसको लिखने ने 6 महीने का समय लगा।

Father Of Indian Constitution – Fountain pen Nibs

कितने पेन प्रयोग हुए – How Many Pens Were Consumed

भारत के संविधान को लिखते हुए कुल शब्दों की संख्या 146358 तक हो गयी थी। संविधान को फाउंटेन पेन से लिखा गया था। फाउंटेन पेन में निब प्रयोग होती थी जो कि प्रयोग करते करते धीरे धीरे घिस जाती थी और एक निब के घिस जाने पर दूसरी निब बदलकर पेन को फिर प्रयोग किया जा सकता था। भारतीय संविधान (Indian constitution) को लिखने में फाउंटेन पेन की कुल 432 निब प्रयोग हुईं।

Father Of Indian Constitution – Jawahar Lal Nehru Signing the Constitution

राष्ट्रपति के तिरछे हस्ताक्षर – diagonal Signature Of President

भारतीय संविधान के तैयार हो जाने के बाद उस पर उस समय के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के हस्ताक्षा होने थे, जिसमे कि सबसे ऊपर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने थे क्योंकि राष्ट्रपति ही देश के प्रथम व्यक्ति होते हैं और वो ही देश के सर्वोच्च संवैधानिक व्यक्ति होते हैं अतः सबसे पहले हस्ताक्षर राष्ट्रपति के ही होने थे। राष्ट्रपति के पहुँचने से पहले, उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू वहां पहुँच गए और जहाँ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने थे उस जगह पर अपने हस्ताक्षर कर दिए। ऊपर जहाँ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने थे वहां जगह नहीं बचने के कारण राष्ट्रपति के हस्ताक्षर संविधान पर तिरछे करवाने पड़े।

संविधान बनाने में कितना समय लगा – Time Consumed in Formation Of Constitution

भारतीय संविधान को बनाने में लगभग 2 वर्ष 11 महीने और 17 दिन का समय लगा। वहीँ भारतीय संविधान को लिखने में लगभग 6 महीने का समय लगा। भारत के संविधान को बनाने में इतना समय इसलिए क्योंकि इसको बनाने से पहले बहुत सारे देशो के संविधान को पढ़कर सबकी विशेषताओं का आंकलन किया गया, इन सभी देशों के संविधान को पढ़ने एवं उनके आंकलन करने में भी काफी समय लगा।

भारतीय संविधान किन देशो से प्रेरित है – Countries From Which Indian Constitution Is Inspired

भारतीय संविधान कई देशो के संविधान से प्रेरित है। ऐसे लगभग 10 देश हैं जिनसे भारत का संविधान प्रेरित है। उन देशों के नाम हैं –

  • कनाडा – CANADA
  • अमेरिका – AMERICA
  • फ्रांस – FRANCE
  • जर्मनी – GERMANY
  • सोवियत संघ – USSR
  • आयरलैंड – IRELAND
  • ऑस्ट्रेलिया – AUSTRALIA
  • दक्षिण अफ्रीका – SOUTH AFRICA
  • ब्रिटेन – BRITAIN
  • जापान – JAPAN
Go To Home Click to go home
Reserve Of Lithium In IndiaClick to Read

join our Telegram Group – Click to join

FAQ – Father Of Indian Constitution And Some Unknown Facts About Indian Constitution In Hindi

Q- भारतीय संविधान किसने लिखा?

Ans – भारतीय संविधान के लेखक प्रेम विहारी नारायण रायजादा हैं।

Q- भारतीय संविधान किस भाषा में लिखा गया है ?

Ans – भारत के संविधान की मूल प्रति अंग्रेजी भाषा और इटैलिक फॉण्ट (Italic Font) में लिखा गया है।

Q- भारतीय संविधान में कुल कितने शब्द हैं ?

Ans – भारतीय संविधान में में 146385 शब्द शामिल किये गए हैं अर्थात इतने शब्दों से मिलकर हमारा संविधान बना है।

Q- भारतीय संविधान को लिखने में कितना समय लगा ?

Ans – भारतीय संविधान को लिखने ने 6 महीने का समय लगा।

Vikrant Yadav

My self Vikrant Yadav. I am from Ghaziabad, Uttar Pradesh, India. I am post graduate and also have a diploma in pharmacy .

Recent Posts

Draupadi Murmu Biography In Hindi: एक प्रेरणादायक यात्रा

Draupadi Murmu Biography In Hindi: द्रौपदी मुर्मू, एक प्रमुख भारतीय राजनीतिज्ञ, जिन्होंने एक स्कूल शिक्षक के रूप में अपनी विनम्र…

11 months ago

Uttapam Recipe In Hindi: स्वादिष्ट और बनाने में आसान दक्षिण भारतीय व्यंजन

नम्स्कार दोस्तों, इस लेख में, हम आपको घर पर Uttapam Recipe की चरण-दर-चरण प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। मुंह में…

11 months ago

Cutlet Recipe Hindi: A Delicious and Easy-to-Make Snack

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में, हम आपको हिंदी में स्वादिष्ट Cutlet Recipe Hindi के लिए step-by-step जानकारी प्रदान करेंगे। कटलेट…

11 months ago

Delicious Momos Recipe In Hindi : A Taste of Tibet

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में, हम आपको एक सरल और मुंह में पानी लाने वाली momos recipe in…

11 months ago

Pav Bhaji Recipe: एक स्वादिष्ट और आसानी से बनने वाला भारतीय स्ट्रीट फूड

क्या आप एक स्वादिष्ट और हार्दिक भारतीय व्यंजन को पसंद करते हैं? इस लेख में, हम Pav Bhaji Recipe, पाव…

11 months ago

Veg Biryani Recipe in Hindi: A Delicious and Nutritious Dish

Veg Biryani Recipe in Hindi: वेज बिरयानी एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट चावल का व्यंजन है जिसे पूरे भारत में बहुत…

11 months ago