वैलेंटाइन्स वीक 2023 l Valentines Week 2023

दोस्तों वैलेंटाइन्स वीक का मतलब है प्यार, इश्क और मौहब्बत के जश्न का महीना (Month Of Love)। 7 फरवरी से 14 फरवरी Valentines Week 2023 का यह समय बहुत ही सुहाना और उमंग भरा होता है। युवाओं के दिलों में इस समय पर बहुत सी उमंगें हिलोरे ले रही होती हैं क्योंकि इस समय पर वो जिसको चाहते हैं उसके सामने अपनी चाहत और प्यार का इजहार कर सकते हैं या कह सकते हैं की अपने प्यार के इजहार का अच्छा मौका उनको मिलता है।

युवा जिससे प्यार करते हैं उनके लिए अपने प्यार के इजहार का सबसे अच्छा समय और मौका यही होता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक लोग विभिन्न दिनों में अलग अलग तरीको के माध्यम से अपने पार्टनर्स को ये बताने की कोशिश करते हैं कि उनके लिए वो कितने ख़ास हैं और कितना प्यार वो उनसे करते हैं। इस हफ्ते का सबसे ख़ास और मुख्य दिन होता है वैलेंटाइन्स डे (Valentine Day) जो कि 14 फरवरी को मनाया जाता है।

वैलेंटाइन्स डे का इतिहास -Valentine’s Day History

वैलेंटाइन्स वीक और वैलेंटाइन्स डे (Valentines week 2023 And Valentines Day) के इतिहास की अगर बात करें तो इसके बारे में कई तरह की किवंदतियां हैं। कई तरह की कहानियां हैं जो वैलेंटाइन्स डे बारे में प्रचलित हैं। जिनमे से कुछ को हम आपके साथ साझा कर रहे हैं –

  • वेलेंटाइन डे, जिसे संत वेलेंटाइन दिवस या संत वेलेंटाइन का पर्व भी कहा जाता है, प्रतिवर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह संत वेलेंटाइन नाम के एक या दो प्रारंभिक ईसाई शहीदों के सम्मान में एक ईसाई पर्व के रूप में उत्पन्न हुआ। बाद की लोक परंपराओं के माध्यम से, यह दुनिया के कई क्षेत्रों में रोमांस और प्रेम का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक और व्यावसायिक उत्सव बन गया है।
  • वैलेंटाइन डे 14वीं शताब्दी तक रोमांटिक अवकाश के रूप में लोकप्रिय नहीं हुआ था। यद्यपि वैलेंटाइन नाम के कई ईसाई शहीद हुए थे, हो सकता है कि इस दिन का नाम एक पुजारी के नाम पर रखा गया हो, जो सम्राट क्लॉडियस द्वितीय गोथिकस द्वारा लगभग 270 सीई में शहीद हो गया था। किंवदंती के अनुसार, पुजारी ने अपने जेलर की बेटी को “आपके वेलेंटाइन की तरफ से” एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिनसे उन्होंने मित्रता की थी और कुछ रिकार्ड्स के अनुसार, अंधेपन को ठीक किया था। अन्य रिकार्ड्स का दावा है कि इस दिन का नाम टेर्नी के सेंट वेलेंटाइन, एक बिशप के नाम पर रखा गया था, हालांकि यह संभव है कि दो संत एक ही व्यक्ति थे। एक अन्य लोकप्रिय किंवदंती यह मानती है कि सेंट वेलेंटाइन ने पतियों को युद्ध से बाहर रखने के लिए सम्राट के आदेशों और गुप्त रूप से विवाहित जोड़ों की अवहेलना की।
  • औपचारिक संदेश, पहली बार 1500 के दशक में वेलेंटाइन पर दिखाई दिए, और व्यावसायिक रूप से मुद्रित कार्ड 1700 के दशक के अंत तक व्यापक रूप से उपयोग किए जाने लगे। पहला व्यावसायिक वैलेंटाइन कार्ड 1800 के दशक के मध्य में संयुक्त राज्य अमेरिका में छपा था। वैलेंटाइन अक्सर कामदेव, प्यार के रोमन देवता, साथ ही दिलों को चित्रित करते हैं, जो पारंपरिक रूप से भावनाओं का आसन हैं। पक्षी दिन का प्रतीक बन गए क्योंकि ऐसा माना जाता था कि एवियन संभोग का मौसम फरवरी के मध्य में शुरू हुआ था। पारंपरिक उपहारों में कैंडी और फूल शामिल हैं, विशेष रूप से लाल गुलाब, जो सुंदरता और प्रेम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • वैलेंटाइन डे कैलेंडर पर एक निश्चित दिन है जिसको 14 फरवरी को मनाया जाता है। जो लुपर्केलिया नामक प्राचीन रोमन कैलेंडर पर फरवरी के मध्य की छुट्टी में शामिल हो गया। कुछ इतिहासकारों का मानना ​​​​है कि वैलेंटाइन डे को प्यार के बारे में बताया गया है। इस पर्व पर लोगो ने प्रजनन क्षमता का जश्न मनाया, और इसमें एक अनुष्ठान शामिल हो सकता है जिसमें एक जार से नाम चुनकर पुरुषों और महिलाओं को जोड़ा गया था। प्राचीन ग्रीस में, लोगों ने भगवान ज़्यूस और देवी हेरा के विवाह के लिए मध्य-शीतकालीन उत्सव मनाया।

कौन थे संत वैलेंटाइन – Who Was Saint Valentine

संत वैलेंटाइन जिनके नाम पर प्रेम का यह पर्व मनाया जाता है, उनके बारे में हमे जो जानकारी प्राप्त हुई है हम उसको आपके साथ साझा कर रहे हैं –
संत वैलेंटाइन तीसरी शताब्दी के एक रोमन संत थे। जिनकी याद में 14 फरवरी को पश्चिमी ईसाई धर्म में और 6 जुलाई को पूर्वी रूढ़िवादी समाज में मनाया जाता था। मध्य युग में इन दोनों सन्यासी दिवस को एक साथ जोड़ा गया। रोमन साम्राज्य में वैलेंटाइन एक पादरी थे जो सताए गए ईसाईयों की सेवा करते थे। वह शहीद हो गए और और उनके शरीर को 14 फरवरी को वाया फ्लेमिनिया एक ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया। जिसे कम से कम आठवीं शताब्दी से सेंट वैलेंटाइन (Valentines Day) के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
उनके अवशेष रोम में सैन वैलेंटिनो के चर्च और कैटाकामबस में रखे गए थे, जो कि निकोलस 4 के परमधर्म पीठ के दौरान सांता प्रसेडे के चर्च में स्थानांतरित किये जाने तक पूरे मध्य युग में एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बना रहा। उनकी खोपड़ी, फूलों से सज्जित, रोम के कॉस्मेडिन में सेंट मरिया के बेसिलिका में प्रदर्शित की गयी हैं। उनके अन्य अवशेष वाइटफ्रायर स्ट्रीट कार्मिलाइट चर्च डबलिन, आयरलैंड में हैं जो प्रेमी जोड़ों के लिए विशेष रूप से सेंट वैलेंटाइन डे पर एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ कंसास के प्रोफेसर जैक बी. ओरुच के अनुसार, रोम के संत वैलेंटाइन (Saint Valentine) के साथ साथ टेरनी के संत वैलेंटाइन, दो संतों के कृत्यों का सार यूरोप के लगभग हर चर्च और मठ में था।

वैलेंटाइन वीक के दिन – Valentine Week Days

valentines week 2023, 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। हर दिन का अपना अलग महत्त्व होता है। हर दिन को मनाने का अलग तरीका और हर दिन दिन के लिए एक अलग थीम और हर दिन धीरे धीरे प्रेमी जोड़े को वैलेंटाइन्स डे तक लेकर जाता है। आइये जानते हैं वैलेंटाइन्स वीक के दिनों की पूरी जानकारी –

Happy Rose Day

7 फरवरी रोज डे – 7 February Rose Day

7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन अपने दिल की बात का इजहार जिसको पसंद करते हैं उनको गुलाब देकर किया जाता है। वैलेंटाइन्स वीक का यह सबसे पहला दिन है। लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है और प्यार का इजहार करने के लिए लाल गुलाब दिया जाता है और अपने मन की बात को जाहिर किया जाता है।

Happy Propose Day
Happy Propose Day

8 फरवरी प्रपोज़ डे – 8 February Propose Day

वैलेंटाइन्स वीक का दूसरा दिन प्रोपोज़ डे होता है जो की 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन अपने प्रेमी को अपने दिल की बात या अपने प्यार का इजहार बोलकर किया जाता है। यह दिन ऐसे लोगो के लिए एक विशेष मौका बनकर आता है जो लोग बहुत दिनों से अपने प्रेमी या प्रेमिका से अपने दिल की बात का इजहार नहीं कर पा रहे थे।

Happy Chocolate Day

9 फरवरी चॉकलेट डे – 9 February Chocolate Day

9 फरवरी को हफ्ते का तीसरा दिन जो कि चॉकलेट के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी लोग एक दूसरे को चॉकलेट्स का आदान प्रदान करते हैं। चॉकलेट्स के आदान प्रदान का उद्देश्य होता है कि जीवन की सभी कड़वाहटों को ख़त्म करके रिश्ते में नयी मिठास भर दें। जीवन में चॉकलेट जैसे मिठास हमेशा बानी रहे। और हमारा रिश्ता हमेंशा ऐसा ही मीठा बना रहे।

Happy Teddy Day

10 फरवरी टेडी डे – 10 February Teddy Day

चौथा दिन 10 फरवरी को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। लड़कियों को टेडी बेयर जैसे सॉफ्ट तोय पहुत पसंद होते हैं। टेडी बेयर प्यार और स्नेह के प्रतीक भी होते हैं इसलिए वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे, अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करके मनाया जाता है जिससे उनका प्यार और गहरा होता है।

Happy Promise Day
Happy Promise Day

11 फरवरी प्रॉमिस डे – 11 February Promise Day

11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर्स एक दूसरे से अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रॉमिस करते हैं। जीवन भर साथ निभाने का वादा एक दूसरे से करते हैं। जीवन में खुशी और दुख में साथ निभाना, एक दूसरे के सपनों को सपोर्ट करना। जीवन में हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा एक दूसरे से करते हैं।

Happy Hug Day
Happy Hug Day

12 फरवरी हग डे – 12 February Hug Day

12 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का छटा दिन मनाया जाता है। प्रेमी जोड़े इस दिन अपने प्रेमियों को गले लगते हैं। प्रेम में एक दूसरे को गले लगाना अपने प्रेम और स्नेह को व्यक्त करने का एक तरीका होता है। इस दिन अपने पार्टनर को कसकर गले लगाएं और और उन्हें एहसास कराएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं और उनको अपने प्यार और स्नेह का एहसास भी कराएं।

Happy Kiss Day
Happy Kiss Day

13 फरवरी किस डे – 13 February Kiss Day

वैलेंटाइन डे के सातवें दिन 13 फरवरी को किस डे के रूप में मानते हैं। प्रेमी एक दूसरे को किस करते हैं और यह किस कई प्रकार का हो सकता है जैसे यह किस माथे पर भी हो सकता है हाथ और गाल पर भी हो सकता है और साथ ही होठों पर भी हो सकता है। किस अपने प्यार, जूनून और स्नेह को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन जरिया होता है। किस करके अपने पार्टनर को जतायें कि वो ही आपके लिए सब कुछ हैं।

Happy Valentines Day
Happy Valentines Day

14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे – 14 February Valentines Day

14 फरवरी ही वो दिन होता है जिसका प्रेमी जोड़े पूरे हफ्ते इंतजार करते हैं। इस दिन को प्रेमी जोड़े एक दूसरे को सरप्राइज देकर भी ख़ास बनाते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन बहुत ख़ास होता है। सभी लोग इस दिन को अपने अपने हिसाब से अलग अलग तरह से मानते हैं। कुछ इस दिन कहीं बहार घूमने जाते है ,कुछ लोग इस दिन साथ में मूवी देखने का प्लान बनाते हैं। वहीँ कुछ जोड़े बहार साथ में खाना खाकर आने का प्लान करते हैं। इस दिन कपल्स ज्यादा से ज्यादा समय एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं l

Go To HomeGyani India Home
Read On WikipediaClick Here

FAQ – वैलेंटाइन्स वीक 2023 – Valentine Week 2023

Q वैलेंटाइन्स डे कब मनाया जाता है ?

Ans वैलेंटाइन्स डे (Valentine Day) 14 फरवरी को मनाया जाता है।

Q वैलेंटाइन्स वीक कब मनाया जाता है ?

Ans प्रति वर्ष 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है।

Q वैलेंटाइन्स डे की शुरुआत कहाँ से हुई ?

Ans वैलेंटाइन्स डे की शुरुआत रोम से हुई।

Leave a Comment