Women IPL 2023 Players Auction, Team List, schedule

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने महिला आई.पी.एल (Women IPL) की 2023 से शुरुआत करने का ऐलान पहले ही कर दिया था। 2023 से ही इस टूर्नामेंट का उद्घाटन हो रहा है। टूर्नामेंट 04 मार्च से 26 मार्च तक खेला जायेगा। कुल 5 टीम्स के बीच 22 मैच खेले जाने हैं। उसी क्रम में अब BCCI ने महिला आई पी एल के लिए टीम के साथ ही खिलाडियों की नीलामी की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला खिलाडियों के साथ ही विदेशी खिलाडियों को भी महिला आई पी एल की विभिन्न टीम्स में शामिल किया गया है।

Women IPL Players Auction Date

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने women IPL Players की नीलामी की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। 13 फरवरी 2023 को महिला आई पी एल के खिलाड़िओं की नीलामी की तारिख तय की गयी है। सभी फ्रैंचाइज़ी अपनी अपनी टीम के खिलाड़िओं की नीलामी में शामिल होंगी। कुल 409 खिलाडियों के नाम नीलामी के लिए फाइनल किये गए हैं।

Place Where Tournament to be Played

दोस्तों BCCI द्वारा महिला क्रिकेटर्स के लिए शुरू किया गया यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेटर्स के लिए अपने नाम को बड़ा करने और अपनी काबिलियत पूरी दुनिया के सामने दिखाकर अपने आप को साबित करने बहुत बड़ा मंच है। पहली बार आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाने है जो कि 04 मार्च से 26 मार्च तक खेला जायेगा। ये सभी मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जायेंगे।

Place Of Auction

खिलाडियों की नीलामी मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में 13 फरवरी 2023 को संपन्न कराई जाएगी।

Details Of Women IPL Players

इस बार महिला आई पी एल के उद्घाटन संस्करण (Inauguration Edition) में कुल 409 खिलाडियों को नीलामी के लिए शामिल किया जा रहा है। नीलामी के लिए कुल 1525 खिलाडियों ने रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन इसमें से केवल 409 खिलाडियों को ही नीलामी के लिए फाइनल किया गया और बाकी को बहार कर दिया गया है। इन 409 खिलाडियों में 246 भारतीय खिलाडी हैं और 8 खिलाडी सहयोगी देशों से हैं वहीँ 163 विदेशी खिलाडी हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 202 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 199 और 8 एसोसिएट देशों से हैं। अधिकतम 90 स्लॉट पांच टीमों के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। कुल 24 खिलाडियों को उच्चतम आरक्षित मूल्य (Highest Reserved Price) स्लॉट में रखा जा सकता है। उच्चतम आरक्षित मूल्य 50 लाख भारतीय रूपये है। कई भारतीय खिलाडियों ने खुद को हाईएस्ट रिजर्व्ड प्राइस स्लॉट में रखा है।

Indian Players In Highest Reserved Price Slot

कई बड़े भारतीय महिला खिलाडियों ने खुद को 50 लाख रुपये के अधिकतम आरक्षित मूल्य के स्लॉट में रखा है। मुख्या रूप से इसमें जो खिलाडी हैं वो हैं – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, स्मृति मंदाना अंडर19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान शैफाली वर्मा जैसी बड़ी खिलाडी शामिल हैं।
वही 13 विदेशी खिलाडियों ने भी खुद को 50 लाख रुपये के इसी स्लॉट में रखा है जिसमे कुछ नाम सोफी एलेक्स्टोन, डिआंडा डॉटिन, सोफ़ी डिवाइन शामिल हैं।
30 विदेशी खिलाडी 40 लाख रुपये के स्लॉट में शामिल हैं।

List Of Women IPL Teams

BCCI ने women IPL 2023 के शुरुआती और उद्घाटन संस्करण के लिए टीम की संख्या और फ्रेंचाइजी तय कर दिए हैं। महिला आई पी एल के इस शुरूआती संस्करण में कुल 5 टीम बनायीं हैं। कुल 30 कंपनियों ने महिला आई पी एल में टीम खरीदने के लिए कोशिश की है। कुल 10 फ्रेंचाइजी के साथ 5 टीम्स इस संस्करण में बनायीं गयी हैं। टीम की सूचि भी भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने जारी कर दी है वही टीम्स के नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Go to Homegyaniindia.com
Read More Articlesunder19 women cricket world cup

Go to Official Website – iplt20.com

FAQ – Women IPL 2023 Players Auction, Team List, schedule

Q- Women IPL 2023 में कुल कितने खिलाडियों को लिया गया है ?

Ans – Women IPL 2023 में नीलामी के लिए कुल 1525 खिलाडियों ने रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन इसमें से केवल 409 खिलाडियों को ही नीलामी के लिए फाइनल किया गया l

Q- Women IPL 2023 के मैच कहाँ खेले जायेंगे ?

Women IPL 2023 के सभी मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जायेंगे।

Q- Women IPL 2023 में कुल कितने मैच खेले जायेंगे ?

Ans- पहली बार आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाने है जो कि 04 मार्च से 26 मार्च तक खेला जायेगा।

Q- Women IPL 2023 में कुल कितनी टीम हैं ?

Ans- कुल 10 फ्रेंचाइजी के साथ 5 टीम्स इस संस्करण में बनायीं गयी हैं।

Leave a Comment